अभय योजना : ५० दिन में भिवंडी मनपा ने वसूले २५ करोड रुपये, ६३९ की संपत्ती सील, १२९७ नल कनेक्शन तोडे गए।

भिवंडी- भिवंडी मनपा द्वारा बकाया करो की वसूली के लिए शुरु अभय योजना के तहत ५० दिनों में २५ करोड़ रुपये की वसूली हुई है। जबक इस दौरान १२९७ नल कनेक्शन तोडे गए। साथ ही ६३९ लोगो की प्रॉपर्टी भी सील की गई। मनपा द्वारा शुरु किए गए उक्त योजना का २२ हजार लोगो ने लाभ उठाया। बकाया टैक्स की वसूली से मनपा की आर्थिक स्थिति में काफी हद तक सुधार हुआ है। भिवंडी मनपा के कर विभाग की उपायक्त वंदना गलवे ने बतया कि भिवंडी मनपा का ३८६ करोड ५१ लाख ७७ हजार २२५ रुपये संपत्ती कर बकाया था। जिसकी वसूली के लिए मनपा ने १० दिसंबर से ३१ जनवरी तक व्याज में शत प्रतिशत सूट देने के लिए अभय योजना की शुरुआत की थी। मनपा उपायुक्त बंदना गुलवे ने बताया कि मनपा के बकाए टक्स वसूली के लिए कुल १२५ लोगो की टीम तैयार की गई है, जिसमे मनपा मुख्यालय के १५ लोग, प्रभाग समितीयों के ९० भूभाग लिपिक के साथ १५ अन्य लोग शामिल है। उन्होंने बताया कि इसके लिए छह-छह लोगो की टीम तैयार की गयी है। जिसमे एक पथक प्रमुख व पांच लोगो की कुल २५ टीम बनाई गयी है। जो अपने-अपने इलाके में टैक्स की वसूली कर रही है। उन्होंने बताया कि वसूली लिए मनपाकर्मियों को शनिवार, रविवार की छुट्टी भी रद्द कर टैक्स की वसूली पर जोर दिया जा रहा है।।